विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Weather: कोलकाता महानगर में सर्द हवाओं का असर, हल्की बूंदाबांदी भी

By Priti JhaEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 10:00 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प के वाष्पीकरण के कारण अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।16 ...और पढ़ें

कोलकाता महानगर में सर्द हवाओं का असर, हल्की बूंदाबांदी भी
कोलकाता महानगर में सर्द हवाओं का असर, हल्की बूंदाबांदी भी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर में शनिवार से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना जताई थी। रविवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी महानगर व आस-पास के विभिन्न जिलों में हुई। इससे पहले सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के असर से लोगों को ऊनी वस्त्रों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। बंगाल की खाड़ी पर तैयार हुए निम्न दबाव के कारण बारिश का अंदेशा पहले ही मौसम विभाग ने जताया था।

बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प के वाष्पीकरण के कारण अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 16 नवंबर से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को दक्षिण 24 परगना समेत पश्चिम व पूर्व मिदनापुर व झाड़ग्राम समेत इन सभी जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। चूंकि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसलिए दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। वहीं अगले 48 घंटे तक रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। बाद में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

कोलकाता और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कोलकाता के मामले में तापमान अभी जैसा है, जो अगले 48 घंटों तक सामान्य रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उत्तर बंगाल के मामले में आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।