शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मानिक भट्टाचार्य के खिलाफ अगले सप्ताह चार्जशीट जमा करेगी ईडी
शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हो चुके पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस विधायक मानिक भट्टाचार्य के खिलाफ ईडी अगले सप्ताह अदालत में चार्जशीट जमा करेगी। मानिक भट्टाचार्य को गत 10 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हो चुके पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस विधायक मानिक भट्टाचार्य के खिलाफ ईडी अगले सप्ताह अदालत में चार्जशीट जमा करेगी। मानिक भट्टाचार्य को गत 10 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह प्रेसिडेंसी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर चार्जशीट जमा होने जा रही है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में 5 साल के लड़के की मौत पर गुस्से का माहौल, चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का लगा आरोप; 2 निलंबित
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मानिक भट्टाचार्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मानिक लगभग एक दशक तक प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ है। मानिक भट्टाचार्य बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी बताए जा रहे हैं।
ईडी सूत्रों का कहना है कि पार्थ के निर्देश पर मानिक गोरखधंधा करते थे। पार्थ की कृपा से ही वे इतने लंबे समय तक प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहे थे। कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के निर्देश पर उन्हें प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया था।
यह भी पढ़ें- G20 Sherpa Meeting: झीलों के शहर में जी-20 प्रतिनिधियों का किया गया भव्य स्वागत; देखें तस्वीरें और वीडियो
न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने पिछले दिनों कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यह तक कहा था कि प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को भ्रष्टाचार व मानिक भट्टाचार्य से मुक्त होने में अभी भी दो-तीन साल का समय लगेगा। मानिक के पुत्र के बैंक खातों पर भी ईडी की नजर है।