विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा की आलीशान संपत्ति पर ईडी का छापा, 2 किलो सोना बरामद

Published: Sat, 23 May 2026 08:46 PM (IST)

ईडी ने कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास की मुर्शिदाबाद स्थित आलीशान संपत्ति पर छापा मारा, जहां से ...और पढ़ें

कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी के घर पर ईडी की छापेमारी में करीब दो किलो सोना नकदी बरामद

कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी के घर पर ईडी की छापेमारी में करीब दो किलो सोना नकदी बरामद

HighLights

  1. ईडी ने पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा की संपत्ति पर छापा मारा।

  2. छापेमारी में करीब 2 किलो सोना और भारी नकदी मिली।

  3. जमीन सिंडिकेट मामले में संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के अपराधी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू के साथ साठगांठ मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास की मुर्शिदाबाद के कांदी स्थित आलीशान संपत्ति पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने कांदी स्थित उनके पैतृक घर का ताला तोड़कर कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो किलो सोना, भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। बरामद सोने की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, शांतनु सिन्हा विश्वास की इस संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी जमीन कब्जा, धोखाधड़ी और अवैध आर्थिक लेनदेन के मामलों की जांच कर रही है। आरोप है कि कसबा के कथित अपराधी व कारोबारी सोना पप्पू के साथ मिलकर जमीन सिंडिकेट चलाया जाता था।

ED को मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों को घर के कई बंद कमरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। कांदी बीएलआरओ कार्यालय से भी शांतनु के नाम दर्ज जमीन और अन्य संपत्तियों के कागजात जांच एजेंसी को सौंपे गए हैं।

बताया गया है कि उनके नाम पर करीब आधा एकड़ जमीन दर्ज है। ईडी के मुताबिक, छापेमारी में जब्त कुछ मोबाइल फोन से चैट और अन्य जानकारियां मिटाई गई थीं। अब डाटा रिकवर कर आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दिल्ली पर राज करने वाला '40-40-20' एलीट्स क्लब बन जाएगा इतिहास, 5 जून तक खाली करने का आदेश