विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में फर्जी कागजों से 75 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल बेनकाब, तीन कारोबारियों पर ईडी की चार्जशीट

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM (IST)

ईडी ने कोलकाता में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में तीन कारोबारियों अमित गांगुली, रामप्रसाद मुखोपाध्याय और देवाशीष चौधरी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

ED की कार्रवाई।

ED की कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गड़िया और आसपास के इलाकों में फर्जी दस्तावेजों के जरिये करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के कथित संगठित खेल का ईडी ने राजफाश किया है। इस मामले में तीन कारोबारियों अमित गांगुली, रामप्रसाद मुखोपाध्याय और देवाशीष चौधरी के खिलाफ ईडी ने कोलकाता स्थित विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि जमीन के असली मालिकों को उनके अधिकार से वंचित कर संपत्तियों का अवैध हस्तांतरण कराया गया।राज्य पुलिस की ओर से दर्ज 13 प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलू से जांच शुरू की थी।

ये मामले सोनारपुर, नरेंद्रपुर और विधाननगर के इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स थाने में दर्ज किए गए थे। इनमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप शामिल थे। मामलों में फर्जी दस्तावेजों से 75 करोड़ से अधिक की जमीन हड़पने का आरोप है।

फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का तरीकाईडी की चार्जशीट के मुताबिक, आरोपित पहले जमीन मालिकों के साथ डेवलपमेंट एग्रीमेंट और पावर आफ अटार्नी के जरिए संपर्क बनाते थे। इसके बाद जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों में कथित तौर पर हेरफेर किया जाता था।

फर्जी पावर आफ अटार्नी, कंपनी के फर्जी बोर्ड प्रस्ताव और उत्तराधिकार संबंधी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अधिकार जताया जाता था। फिर इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री, जमीन के रिकार्ड में म्यूटेशन और दीवानी मुकदमे किए जाते थे। कुछ जमीन मालिकों को धमकाने और अपनी ही संपत्ति में प्रवेश से रोकने के भी आरोप हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।