विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने दो अतिरिक्त जिलाधिकारियों को हटाया, एआरओ का भी तबादला

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:50 PM (IST)

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बीरभूम और दक्षिण 24 परगना के दो अतिरिक्त जिलाधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया है।

चुनाव आयोग

 चुनाव आयोग 

HighLights

  1. दो अतिरिक्त जिलाधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटाया गया।

  2. बीरभूम और दक्षिण 24 परगना के ADM हटाए गए।

  3. फलता विधानसभा के ARO का भी तबादला किया गया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव आयोग ने दूसरे व अंतिम चरण के मतदान से पहले एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बीरभूम व दक्षिण 24 परगना जिलों के अतिरिक्त जिलाधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।

बंगाल के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अरिंदम नियोगी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीरभूम के अतिरिक्त जिलाधिकारी सौविक भट्टाचार्य व दक्षिण 24 परगना जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी भास्कर पाल को चुनावी ड्यूटी से हटाया गया है।

दूसरी तरफ आयोग ने राज्य प्रशासन को फलता विधानसभा सीट के सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) सौरव हाजरा का तबादला करने का निर्देश दिया है। उनकी जगह राम्या भट्टाचार्य, जो वर्तमान में ओएसडी के पद पर हैं, को तैनात करने को कहा गया है।

आयोग की ओर से इस बाबत बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। मालूम हो कि सौरव हाजरा फलता डेवलपमेंट ब्लाक में संयुक्त बीडीओ के पद पर हैं। उन्हें अविलंब पुरुलिया भेजने को कहा गया है। आयोग का मानना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर ऐसे बदलाव जरूरी हैं।