विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान, पूर्व रेलवे 6 से 14 नवंबर के बीच चलाएगा 102 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें

By RAJEEV KUMAR JHAEdited By: Harsh Katare
Published: Sat, 07 Nov 2026 09:08 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Nov 2026 10:00 PM (GMT+05:30)

पूर्व रेलवे दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 6 से 14 नवंबर के बीच ...और पढ़ें

दिवाली छठ पूजा पर यात्रियों के लिए पूर्व रेलवे की विशेष ट्रेनें

दिवाली छठ पूजा पर यात्रियों के लिए पूर्व रेलवे की विशेष ट्रेनें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राजीव कुमार झा, कोलकाता। दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यापक तैयारियां की है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। इन त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए छह से 14 नवंबर के बीच कुल 102 विशेष ट्रेन यात्राएं (ट्रिप) चलाई जाएंगी। इनमें आरक्षित और अनारक्षित, दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं।

यह जानकारी पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने दी।

पूर्व रेलवे के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से इन विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल, मालदा टाउन और भागलपुर शामिल हैं। पीसीसीएम ने बताया कि विशेष ट्रेनें नई दिल्ली, आनंद विहार, पटना, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, न्यू जलपाईगुड़ी, अमृतसर, लुधियाना, हरिद्वार, अहमदाबाद, आगरा, खुर्दा रोड और विशाखापत्तनम सहित कई महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ेंगी।

आरक्षित विशेष ट्रेनों के माध्यम से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पूर्वी भारत के अन्य क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। पीसीसीएम डॉ. झा ने बताया कि छठ पूजा के लिए घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मार्गों पर अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

छठ यात्रियों के लिए अनारक्षित ट्रेनें भी

पूर्व रेलवे ने सियालदह, कोलकाता और हावड़ा से पटना, जयनगर, बलिया, गोरखपुर और बेतिया जैसे गंतव्यों के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की भी योजना बनाई है। पिछले साल भी पूर्व रेलवे द्वारा छठ पर सियालदह व अन्य प्रमुख स्टेशनों से अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई गई थी। इससे त्योहार के दौरान टिकटों की बढ़ती मांग और ट्रेनों में भीड़ को संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पीसीसीएम ने बताया कि इन विशेष ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।