बंगाल: दुर्गापुर में फिर हुआ सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में किशोर समेत दो की मौत
दुर्गापुर में दुर्गापूजा की सप्तमी की रात भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें
-1792393402459_m.webp)
दुर्गापुर में बाइक की टक्कर (यह तस्वीर AI की मदद से ली गई है।)
HighLights
दुर्गापुर में दुर्गापूजा की सप्तमी पर भीषण सड़क हादसा।
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो घायल।
सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, नियमों के पालन की अपील।
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। दुर्गापूजा की सप्तमी की रात दुर्गापुर में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ। पूजा पंडालों में घूमने निकले बाइक सवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार देर रात दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कुमारमंगलम पार्क के पास हुई इस दुर्घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्टील पार्क इलाके में सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जख्मी हुए। वहीं एक अन्य हादसे में सिटी सेंटर में एक मारुति अनियंत्रित होकर दो लोगों को ठोकर मार दी। वहीं ट्रैफिक पुलिस की ओर से पूजा के दौरान भी सख्ती बढ़ा दी गई है और सड़क पर जांच की जा रही है।
मृतकों की पहचान दुर्गापुर के 54 फुट इलाके के निवासी 16 वर्षीय अनिर्बान चक्रवर्ती और बेनाचिति निवासी 22 वर्षीय साहिल शर्मा के रूप में हुई है। त्योहार के दौरान दो युवाओं की असमय मौत से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात चार युवक दुर्गापूजा के पंडालों में घूमने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान कुमारमंगलम पार्क की ओर से आई सेक्टर मोड़ जाने वाली सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल दुर्गापुर इस्पात कारखाना अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान 16 वर्षीय अनिर्बान चक्रवर्ती की मौत हो गई। इसके बाद शेष तीन घायलों को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां चिकित्सकों ने साहिल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी वर्तमान शारीरिक स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
दुर्गापूजा के दौरान दुर्गापुर की सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी ओर सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। विशेषकर रात के समय बाइक चलाते हुए गति पर नियंत्रण रखने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है।
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के एक नंबर मंडल के भाजपा महासचिव दिव्येंदु गाइन ने बताया कि रविवार देर रात दुर्घटना हुई थी। उन्होंने कहा, "हम सभी घायलों को अस्पताल ले गए थे। वहां दो लोगों की मौत हो गई। सभी से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं।
