विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: दमदम में स्कूल की चौथी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:13 PM (IST)

दमदम के सेंट स्टीफंस स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, ...और पढ़ें

दमदम में स्कूल की चौथी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग (यह तस्वीर  AI की मदद से बनाई गई है।)

दमदम में स्कूल की चौथी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. आठवीं के छात्र ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाई।

  2. छात्र तानिस दास गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, कोलकाता । दमदम के जेसोर रोड स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आठवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल की चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।

हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागेरबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल छात्र की पहचान तानिस दास के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच चौथे पीरियड के बाद छात्र ने अचानक स्कूल की चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

साथी छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद घायल छात्र को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमदम थाने की पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वह किसी मानसिक दबाव में था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद से विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।