बर्द्धमान-खाना के बीच 1 घंटे ठप रहेंगी ट्रेन सेवाएं
जरुरी ओवरहेड मरम्मत कार्य के चलते बर्द्धमान और खाना स्टेशनों के बीच एक घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं ठप रहेगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 08:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : जरुरी ओवरहेड मरम्मत कार्य के चलते बर्द्धमान और खाना स्टेशनों के बीच एक घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं ठप रहेगी। शुक्रवार और सोमवार को दोपहर एक से दोपहर दो बजे तक उक्त रूट पर ट्रेन सेवाओं को बंद रखा जाएगा। उक्त दो दिनों 12347 सियालदह-रामपुरहाट एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से सुबह अपने तय समय 11.55 बजे के बजाय दोपहर 12.35 बजे रवाना होगी जबकि 63517 अप बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान स्टेशन से अपने तय समय दोपहर 1.35 बजे के स्थान पर दोपहर दो बजे रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि इस दौरान अतिरिक्त छह एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट देर से रवाना होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें