Move to Jagran APP

West bengal politics : बंगाल भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष का फिर विवादित बयान, ममता को 'भिखारी' कहा

West bengal politics बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने अब मुख्यमंत्री ममता का नाम लिए बिना कहा- राज्य सरकार को हमेशा केवल भिखारी की तरह पैसा चाहिए।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:10 PM (IST)
West bengal politics : बंगाल भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष का फिर विवादित बयान, ममता को 'भिखारी' कहा
West bengal politics : बंगाल भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष का फिर विवादित बयान, ममता को 'भिखारी' कहा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बंगाल भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना भिखारी से करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने ममता का नाम लिए बिना राज्य सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की जमकर खिंचाई की और कहा कि उन्हें हमेशा केवल भिखारी की तरह पैसा चाहिए। 

loksabha election banner

केंद्र से बार-बार पैसा मांगने को राज्‍य सरकार का खूब मजाक उड़ाया

बीरभूम के बोलपुर में बुधवार को एक सभा को संबोधित करते हुए घोष ने केंद्र से बार-बार पैसा मांगने को लेकर ममता का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा भिखारी की तरह पैसा चाहती है। वास्तव में उनके दिमाग भिखारियों की तरह हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उनकी तुलना भिखारी से की

यहां उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उनकी तुलना भिखारी से की। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध करने को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार की यह आदत बन गई है कि वह हर चीज का बिना विरोध किए विरोध करती है। 

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा 

उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बंगाल के लोग अब महसूस करते हैं कि किस लुटेरों के हाथों में सत्ता छोड़ दी। घोष ने कहा कि राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। महिला कार्यकर्ता को गोली मारी जा रही है। विधायक को मारकर फांसी पर लटका दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

पुलिस तृणमूल कैडर की तरह कर रही काम : सांसद दिलीप घोष 

घोष ने आगे कहा कि राज्य में पुलिस अब जमीनी स्तर का कैडर बन गई है। वह तृणमूल कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को आने दीजिए, हम भी दिखाएंगे कि जमीनी स्तर की राजनीति कैसे हो सकती है। घोष के इस बयान ने भी नए सवाल को जन्म दे दिया। सवाल यह है कि क्या भाजपा राज्य में सत्ता पाने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल करना चाहती है। 

पहले दिया था ये ब्‍यान- कार्यकर्ताओं को चौराहे पर जूतों से पीटेंगे

बता दें कि इससे पहले हाल में घोष ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चौराहों पर जूतों से पीटा जाएगा। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.