हावड़ा में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे सभा को संबोधित
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज उलबेड़िया में जनसभा को संबोधित करेंगे। दक्षिण उलबेड़िया के बागनडा फुटबाल मैदान में जनसभा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश महासचिव सायंतन बसु सहित अन्य कई प्रदेश नेता मौजूद रहेंगे। उधर, उत्तर उत्तर 24 परगना के सोदपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करेंगे। वे आज अन्य कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भाजपा के केंद्रीय नेता, मंत्री पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में सभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को उत्तर बंगाल में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर वार किया था।