डेंगू से फिर किशोरी की मौत
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में डेंगू से फिर एक किशोरी का मौत हो गई। मृतका का नाम
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 02:59 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 02:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में डेंगू से फिर एक किशोरी का मौत हो गई। मृतका का नाम ओएशी मधु (13) है। वह साल्टलेक के बैशाखी आवासन की रहने वाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुखार से पीड़ित उस किशोरी को गत 6 दिसंबर को मुकुंदपुर स्थित आमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके रक्त की जांच करने पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। उसके मृत्यु प्रमारपत्र पर मृत्यु का कारण डेंगू व कई अंगों का काम करना बंद कर देना बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें