विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल और पहचान पत्र गुम होते ही साइबर ठगी, कोलकाता के युवक के बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपये

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:51 PM (IST)

वाराणसी में मोबाइल और दस्तावेज गुम होने के बाद कोलकाता के एक युवक के बैंक खातों से 2.70 लाख रुपये ...और पढ़ें

मोबाइल खोते ही लगी लाखों की चपत (यह तस्वीर  AI की मदद से बनाई गई है।)

मोबाइल खोते ही लगी लाखों की चपत (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. वाराणसी में युवक का मोबाइल और दस्तावेज गुम हुए।

  2. कोलकाता लौटने पर बैंक खातों से 2.70 लाख रुपये निकले।

  3. सिंथी थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, कोलकाता । वाराणसी यात्रा के दौरान मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज गुम होने के बाद कोलकाता के एक युवक के तीन बैंक खातों से करीब 2.70 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अंकित कुमार जायसवाल (29) ने सिंथी थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कुछ दिन पहले वाराणसी गए थे। वहां प्रवास के दौरान उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर पहचान पत्र गुम हो गया था। घटना के बाद उन्होंने 23 अक्टूबर को वाराणसी के लक्सा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 25 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे कोलकाता लौटने के बाद जब उन्होंने अपना ईमेल चेक किया, तो उन्हें तीन अलग-अलग बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली।

जांच करने पर पता चला कि उनके तीन बैंक खातों से कुल करीब 2 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 30 अक्टूबर को उन्होंने सिंथी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।