Move to Jagran APP

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14 सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार

smuggler arrest उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14 सोने के बिस्कुट के साथ रात एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 12:17 PM (IST)
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14 सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14 सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14 सोने के बिस्कुट के साथ रात एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

loksabha election banner

पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपित का नाम सुमन मंडल है। वह बनगांव के बोयालदा चरुइगाछी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बरामद सोने के बिस्कुटों की कीमत बाजार में तकरीबन 53 लाख रुपये है।

पुलिस व सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बोयालदा चरुइगाछी इलाके के उस युवक को देखकर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को संदेह हुआ।इसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 14 सोने के बिस्कुट बरामद किये गये जिनका वजन तकरीबन छह सौ ग्राम था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में सीम शुल्क विभाग ने पेट्रोपोल और बनगांव जैसे सीमावर्ती इलाकों से कई बार तस्करी का सोना पकड़ा है और कई लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके बावजूद इन इलाकों मे सोना तस्कर सक्रीय हैं यह शुक्रवार रात को एक बार और स्पष्ट हो गया। सीमा शुल्क विभाग के अनुसार बनगांव और पेट्रोपोल इलाकों में अब और ज्यादा चौकसी बरती जायेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.