विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं, पानागढ़ में घंटों खड़ी रही ट्रेन; मालगाड़ी के इंजन से हुई रवाना

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:05 PM (IST)

हावड़ा से धनबाद जा रही कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से पानागढ़ स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। इंजन से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।

इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।)

इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।)

HighLights

  1. कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आई।

  2. पानागढ़ स्टेशन पर ट्रेन घंटों तक खड़ी रही।

  3. मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

जासं, पानागढ़। हावड़ा से धनबाद जा रही 12339 कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन में मंगलवार शाम तकनीकी खराबी आने से अफरातफरी मच गई। 

 
इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। इस खराबी के कारण ट्रेन पानागढ़ स्टेशन पर घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
जानकारी के अनुसार, ट्रेन को निर्धारित समय शाम सात बजकर पांच मिनट पर पानागढ़ पहुंचना था, लेकिन वह देरी से मानकर पहुंची। 
 
मानकर में भी कुछ देर तक समस्या बनी रही और वहां से रवाना होते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद रात करीब आठ बजे ट्रेन पानागढ़ स्टेशन पहुंची और वहीं रुक गई।
 
ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों में रोष देखा गया। हावड़ा से धनबाद जा रहे यात्री राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इंजन खराब होने के कारण वे एक घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं और उन्हें मालगाड़ी का इंजन लगाए जाने की सूचना मिली है। 
 
वहीं, धनबाद जा रहे यात्री कुंदन कुमार ने कहा कि तकनीकी खामी के चलते ट्रेन काफी लेट हो चुकी है। अन्य यात्रियों ने भी सुपरफास्ट ट्रेन की व्यवस्था, सुरक्षा और स्टेशन के प्लेटफार्म पर पेयजल की सुविधा न होने को लेकर नाराजगी जताई।
 
काफी मशक्कत के बाद स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन खोलकर कोलफील्ड एक्सप्रेस में जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। 
 
आसनसोल रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।