'हर बच्चे को मिले शिक्षा, पोषण और उचित मार्गदर्शन'; बाल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का संदेश
बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बच्चों को शिक्षा, पोषण और उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर ...और पढ़ें

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का संदेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा, पोषण और उचित मार्गदर्शन की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और सहयोगी वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वह अपने सपनों को साकार करने के साथ देश की प्रगति में योगदान देने वाला जिम्मेदार नागरिक बन सके।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, पोषण और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। इससे उनका समुचित विकास हो सकेगा और वे देश की उन्नति में योगदान देने के योग्य नागरिक बन सकेंगे।
उन्होंने कहा कि हर बच्चे को बड़े सपने देखने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।