विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चोरबागान हादसे से सबक लेकर कालीपूजा और दिवाली पर सतर्क रहें पुलिसकर्मी', लालबाजार में बोले सीएम शुभेंदु

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चोरबागान भगदड़ को बेहतर समन्वय से टालने योग्य बताया और कालीपूजा-दिवाली पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

कालीपूजा-दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

कालीपूजा-दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना को बेहतर समन्वय के जरिए टाला जा सकता था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को यह बात स्वीकार करते हुए कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद को आगामी कालीपूजा और दिवाली के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों में पुलिस, स्वयंसेवकों और आयोजकों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरबागान की घटना से सबक लेने की जरूरत है। इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी और 25 लोग घायल हुए थे। शुभेंदु ने कहा कि अगर बेहतर समन्वय होता तो चोरबागान की त्रासदी को टाला जा सकता था।

इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि हादसे की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) की सिफारिशों को सरकार लागू करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कोलकाता में 3400 काली पूजाओं का हो रहा आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता में करीब 3,400 कालीपूजाओं का आयोजन हो रहा है। ऐसे में पुलिस आयुक्त को सभी प्रमुख आयोजनों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूजा आयोजकों और स्वयंसेवकों के साथ पहले से समन्वय स्थापित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने आगामी छठपूजा के मद्देनजर नदी के घाटों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कालीपूजा, दिवाली और छठ के दौरान भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।