बंगाल: कालीघाट पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु से ममता के भाई बाबुन ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट में ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी के क्लब की कालीपूजा में भाग लिया।
-1794333492806_m.webp)
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कालीघाट में कालीपूजा में शामिल हुए
HighLights
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कालीघाट में कालीपूजा में शामिल हुए
ममता के भाई बाबुन ने पैर छूकर शुभेंदु का आशीर्वाद लिया
बाबुन बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री को समर्थन दिया
राज्य ब्यूरो कोलकाता। बंगाल की राजनीति में मंगलवार शाम एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह क्षेत्र कालीघाट स्थित उनके मोहल्ले में पहुंचे।
यहां उन्होंने ममता के भाई बाबुन बनर्जी के क्लब की कालीपूजा में हिस्सा लिया और मां काली की आरती की। इस दौरान बाबुन बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से शुभेंदु के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि दादा, आप आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं।
बाबुन ने माला पहनाकर किया स्वागत
मुख्यमंत्री शाम में तय कार्यक्रम के अनुसार कालीघाट पहुंचे। उनके वाहन से उतरते ही बाबुन बनर्जी ने पैर छूकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मां काली को कमल के फूलों की माला अर्पित की और आरती की।
इस दौरान पूजा में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा में शामिल होने के बाद शुभेंदु ममता बनर्जी के आवास के सामने से पैदल गुजरे।
इसके बाद उन्होंने हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर आयोजित कई अन्य कालीपूजा पंडालों का भी दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे जनसंपर्क भी किया।