विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तर 24 परगना में सीएम ममता बनर्जी ने चलाई बोट, देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
Published: Wed, 30 Nov 2022 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:55 PM (IST)

सीएम ममता बनर्जी आम लोगों से मिलने-जुलने के अपने अलग अंदाज और अपने साहसिक कार्यो के लिए जानी जाती हैं। ...और पढ़ें

बोट चलाती हुईंं सीएम ममता बनर्जी । फोटो स्रोत: एएनआइ।
बोट चलाती हुईंं सीएम ममता बनर्जी । फोटो स्रोत: एएनआइ।

 कोलकाता, आनलाइन डेस्‍क । सीएम ममता बनर्जी आम लोगों से मिलने-जुलने के अपने अलग अंदाज और अपने साहसिक कार्यो के लिए जानी जाती हैं। अपने जिलों के दौरों के दौरान कभी आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्‍य करतीं नजर आती हैं तो कभी लोगों के लिए मोमोज बनातीं उनकी तस्‍वीरें जमकर वायरल होती है। बुधवार को वे उत्‍त्‍तर 24 परगना जिला के दौरे पर भी वे कुछ हटकर करतीं नजर आईं। इस बार बोट की सवारी के दौरान वे खुद बोट ड्राइव करने लगी। उन्‍होंनेे बोट के ड्राइवर से बोट चलाने की इच्‍छा जाहिर की। कुछ बेसिक बातों का ध्‍यान रखते हुए थोड़ी ही देर में वे खुद आराम से बोट चलातीं नजर आईं।  बोट चलाते हुए उनकी तस्‍वीरें और वीडियों लोग खूब पंसद कर रहे हैं।