विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Clash in Bengal: तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष, गोली लगने से राहगीर की मौत

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Oct 2019 06:13 PM (IST)

Clash in Bengal. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष के दौरान गोली लगने से राहगीर की मौत हो गई।

Clash in Bengal: तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष, गोली लगने से राहगीर की मौत
Clash in Bengal: तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष, गोली लगने से राहगीर की मौत

जागरण संवाददाता, वीरभूम। बंगाल में सांईथिया में इलाका दखल को लेकर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुए संघर्ष में जमकर बमबाजी और फायरिंग की गई। गोली लगने से एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग जख्मी हो गए। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, सांईथिया के कल्याणपुर गांव में वर्चस्व कायम करने को लेकर लंबे समय से तृणमूल क्षेत्र अध्यक्ष और जिला तृणमूल के एक नेता के बीच विवाद चला आ रहा है। सोमवार की रात एक दोनों गुटों के समर्थक गांव में वर्चस्व कायम करने को लेकर आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ते ही दोनों ओर से बमबाजी और फायरिंग होने लगी। मंगलवार की सुबह भी दोनों गुटों में संघर्ष चलता रहा। उसी बीच शेख इंसान (26) नामक युवक दुकान जा रहा था। तभी तीन गोली उसके शरीर में आकर लगी। गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संघर्ष में दोनों गुटों के कई लोग भी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मृतक के परिवार का दावा है कि शेख इंसान का किसी भी सियासी पार्टी से संबंध नहीं था। आरोप लगाया कि डालिम, तहिरुल समेत अन्य लोगों ने जानबूझ कर इंसान को गोली मार दी। उन्होंने आरोपितों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है। इस घटना के बाद से परिजनों में रोष है। उधर, भाजपा ने घटना के पीछे तृणमूल की गुटबाजी बताया है। जिला तृणमूल उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने आरोप का निराधार बताया। कहा कि असमाजिक तत्वों के बीच संघर्ष में ही युवक की जान चली गई।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें