दिल्ली संसद मार्च में बंगाल से उतरेंगे 10 हजार श्रमिक, क्या हैं इन मजदूरों की मांगें?
केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू ने केंद्र की श्रमिक नीतियों के विरोध में दिल्ली में संसद मार्च का आह्वान किया है, जिसमें 1 से 3 दिसंबर तक बंगाल से 10 हजार श्रमिक शामिल होंगे।

केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू ने दिल्ली में संसद मार्च का किया आह्वान (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सीटू का दिल्ली में तीन दिवसीय संसद मार्च।
बंगाल से 10 हजार श्रमिक होंगे मार्च में शामिल।
न्यूनतम मासिक वेतन 42 हजार रुपये की मांग।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों और चार श्रम संहिताओं के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू ने दिल्ली में संसद मार्च का आह्वान किया है। एक से तीन दिसंबर तक होने वाले इस मार्च में बंगाल से करीब 10 हजार श्रमिक हिस्सा लेंगे।
देशभर से एक लाख से अधिक श्रमिकों के जुटने का दावा किया गया है। मार्च का नेतृत्व 50 हजार महिला कामगार करेंगी। इनमें आशा, आंगनबाड़ी और मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ी महिला कर्मियों की बड़ी भागीदारी रहेगी।
केंद्र सरकार के सामने रखेंगे मांगें
दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद भवन तक प्रस्तावित इस मार्च के जरिए श्रमिक संगठन केंद्र सरकार पर अपनी मांगें मानने का दबाव बनाएंगे।
सीटू ने संसद मार्च के जरिए श्रमिकों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 42 हजार रुपये और स्वरोजगार करने वालों के परिवार के लिए भी इतनी ही न्यूनतम मासिक आय सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
संगठन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग भी संसद मार्च के जरिए उठाएगा।
यह भी पढ़ें- बारासात कॉलेज में भारत के नक्शे पर विवाद, जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब होने के आरोप पर ABVP का प्रदर्शन