सीआइडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को आज किया तलब
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर सीआइडी ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में मुझे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत दी जा चुकी है। हम अपना केस ट्रांसफर कराने के लिए कोर्ट जा सकते हैं।
कोलकाता, एएनएआई। सीआइडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है। सीआइडी ने नोटिस में सिंह को मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। यह मामला एक स्थानीय सहकारी बैंक से संबंधित एक कथित भ्रष्टाचार का है। सिंह साल 2018 में इस सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे।
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर सीआइडी ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में मुझे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत दी जा चुकी है। हम अपना केस ट्रांसफर कराने के लिए कोर्ट जा सकते हैं। भ्रष्टाचार मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, अब सांसद अर्जुन सिंह ने सीआईडी से निवेदन किया है कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही विभाग के सामने पेश होने दिया जाए।
सीआईडी ने अपनी नोटिस में अर्जुन सिंह को 25 मई को कोलकाता में विभाग के सामने पेश होने को कहा था। सांसद अर्जुन सिंह को भाटपाड़ा नगरपालिका के टेंडर भ्रष्टाचार मामले में सीआईडी ने तलब किया था। इससे पहले पुलिस ने पिछले साल अर्जुन सिंह के नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा था।अर्जुन सिंह साल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बाद में वह बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे।