Move to Jagran APP

काग्रेस से छुटकारा मिलने पर गरीबी से मुक्त होगा देश : राजनाथ

-चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने काग्रेस के वादों का उड़ाया मजाक -एक दिन में तीन जनसभाआ

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:22 AM (IST)
काग्रेस से छुटकारा मिलने पर गरीबी से मुक्त होगा देश : राजनाथ
काग्रेस से छुटकारा मिलने पर गरीबी से मुक्त होगा देश : राजनाथ

-चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने काग्रेस के वादों का उड़ाया मजाक

loksabha election banner

-एक दिन में तीन जनसभाओं को किया संबोधित, तृणमूल को बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश में गरीबी उन्मूलन के काग्रेस के वादों का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में उस दिन गरीबी से मुक्त हो जाएगा जिस दिन काग्रेस से छुटकारा मिलेगा। सिंह उलबेड़िया लोकसभा क्षेत्र के आमता में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय से ही काग्रेस गरीबी उन्मूलन का वादा करती आ रही है। अब राहुल गाधी भी उसे लेकर आश्वस्त कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि जिस दिन देश काग्रेस मुक्त हो जाएगा, उसे गरीबी से भी मुक्ति मिल जाएगी। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल के शासन में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि जिस तरह से विपक्षी दलों पर हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, क्या यह लोकतंत्र का संकेत है? बंगाल में 'हम तब तक लड़ेंगे, जब तक हम लोकतंत्र को बहाल नहीं करते।' मा, माटी मानुष का नारा लगाकर सत्ता हासिल करने वाली तृणमूल के शासन काल में मां, माटी एवं जनता तीनों ही असुरक्षित हैं। इस दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में तीन जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। एक सभा उलबेड़िया एवं दो सभाएं मालदह में हुई। केंद्रीय मंत्री ने मालदह के इंग्लिश बाज़ार और चाचल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है जबकि बंगाल में तृणमूल के शासनकाल में हिंसा का माहौल है। यहां विपक्षी दलों के साथ ही आम जनता को डराने, धमकाने की राजनीति चल रही है। सिंह ने सभा मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं की हिम्मत बढ़ाई। कड़ी धूप के बावजूद दोनों सभाओं में लोगों की भीड़ जुटी थी। मालदह जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीत मिश्रा ने बताया कि इंग्लिश बाजार के डीएसए ग्राउंड में राजनाथ सिंह की सभा की अनुमति देने में जिला प्रशासन की तरफ से काफी विलंब किया गया। रात को 1 बजे सभा की अनुमति मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.