सेंट्रल बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया कोलकाता का दौरा
जागरण संवाददाता कोलकाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी परशुराम पंड
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी, परशुराम पंडा ने यहां बैंक में सतर्कता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बैंक के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत वरिष्ठ कार्यपालकों एवं स्टाफ सदस्यों का बैंकों में सतर्कता उपायों के अनुपालन, धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में मार्गदर्शन किया। बैठक को बैंक के कोलकाता अंचल के फील्ड महाप्रबंधक बी अशोक एवं धीरज गोयल, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता), केंद्रीय कार्यालय मुंबई ने भी संबोधित किया। बैठक में एके
सेनापति, यूएन गिरी, सहायक महाप्रबंधक, असीत किशोर, मुख्य प्रबंधक (सतर्कता) एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें