विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कैनिंग में काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने पानी विक्रेता को बेरहमी से पीटा

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:47 PM (IST)

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में काली पूजा के चंदे को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक पानी विक्रेता ...और पढ़ें

कैनिंग में काली पूजा चंदे पर बवाल

कैनिंग में काली पूजा चंदे पर बवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कैनिंग। दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में काली पूजा के चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने एक पानी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के स्वजन ने घटना के संबंध में कैनिंग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, काली पूजा के चंदे को लेकर पानी विक्रेता और उसके पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पड़ोसियों ने विक्रेता पर हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। परिवार की ओर से पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर इलाके में भी दुर्गा पूजा के चंदे को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप था कि बारुईपुर के खासमल्लिक इलाके में एक गैरेज संचालक से पूजा के लिए 15 हजार रुपये चंदा की मांग की गई थी।

रुपये देने से इनकार करने पर कुछ लोग कथित तौर पर गैरेज में पहुंच गए और वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।