TMC लेटरहेड से जजों को मिली धमकी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने DGP को दिए कार्रवाई के आदेश
कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के लेटरहेड पर दो न्यायाधीशों को कथित धमकी भरे पत्र के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
-1774722258752_m.webp)
TMC लेटरहेड से जजों को मिली धमकी(फाइल फोटो)
HighLights
कूचबिहार में जजों को टीएमसी लेटरहेड पर धमकी मिली
कलकत्ता हाई कोर्ट ने डीजीपी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया
न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर दबाव, पुलिस जांच में जुटी
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के लेटरहेड पर दो न्यायाधीशों को कथित धमकी भरा पत्र भेजे जाने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश ने इस गंभीर प्रकरण में राच्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूचबिहार में तैनात दो न्यायाधीशों को एक पत्र मिला, जो टीएमसी के जिला अध्यक्ष के लेटरहेड पर लिखा हुआ बताया जा रहा है।
न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामले को लेकर जताई नाराजगी
पत्र में न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े एक मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए कथित रूप से धमकी दी गई थी। इस घटना से न्यायिक महकमे में चिंता का माहौल पैदा हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों न्यायाधीशों ने इसकी जानकारी सीधे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डीजीपी को निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस ने शुरू मामले की जांच
हाई कोर्ट के इस हस्तक्षेप के बाद पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राजनीतिक दल के लेटरहेड के इस्तेमाल और न्यायाधीशों को कथित धमकी दिए जाने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि न्याय व्यवस्था पर किसी भी तरह का दबाव न बने।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।