विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट का अवमानना नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM (IST)

कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस न्यायपालिका पर उनकी ...और पढ़ें

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट का अवमानना नोटिस (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट का अवमानना नोटिस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट का अवमानना नोटिस

  2. न्यायपालिका पर टिप्पणी के कारण नोटिस जारी किया गया

  3. अदालत ने 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को अदालत की अवमानना के मामले में मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

न्यायमूर्ति कृष्णा राव की पीठ ने उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि उनके विरुद्ध अदालत की अवमानना का नियम जारी क्यों नहीं किया जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।

न्यायपालिका पर टिप्पणी से उठा विवाद

मामले की शुरुआत सात नवंबर को अभिषेक बनर्जी की ओर से एक्स हैंडल पर की गई एक पोस्ट से हुई। उस समय उनके कालीघाट स्थित आवास के बाहर अज्ञात लोगों की आवाजाही और हमले की घटनाएं हुई थीं।

अभिषेक ने पोस्ट के जरिये अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को मूकदर्शक बताते हुए टिप्पणी की थी। अदालत ने पोस्ट के इसी हिस्से पर आपत्ति जताई है।

जनप्रतिनिधि से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा

न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने टिप्पणी की कि अभिषेक स्वयं हाई कोर्ट में कई मामलों में याचिकाकर्ता और न्याय की मांग करने वाले हैं। ऐसे में उनसे न्यायपालिका के प्रति अधिक जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है।

अदालत के अनुसार, न्यायपालिका और न्यायाधीशों की निष्पक्षता पर इस तरह की टिप्पणी गंभीर प्रकृति की है और आपराधिक अवमानना के दायरे में आ सकती है। अदालत ने उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।