विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal By election: बंगाल की एक राज्यसभा सीट के लिए 29 नवंबर को होगा उपचुनाव

By Priti JhaEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 03:38 PM (GMT+05:30)

पिछले माह तृणमूल की अर्पिता घोष ने राज्यसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था नौ नवंबर को जारी ...और पढ़ें

बंगाल की एक राज्यसभा सीट के लिए 29 नवंबर को होगा उपचुनाव
बंगाल की एक राज्यसभा सीट के लिए 29 नवंबर को होगा उपचुनाव

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की राज्यसभा की एक सीट के लिए 29 नवंबर को उपचुनाव होगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसी के साथ केरल विधानसभा में भी एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होगा। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य के रूप में अर्पिता घोष द्वारा त्यागपत्र देने और केरल में कांग्रेस (एम) के जोस के मणि की इस्तीफे की वजह से इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि चुनावों की अधिसूचना नौ नवंबर को जारी होगी जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा। मतों की गिनती स्थापित परंपरा के मुताबिक मतदान पूरा होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी। मणि ने इस साल जनवरी में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक था।

अर्पिता घोष ने भी इसी साल सितंबर में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होना था। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आयोग ने केरल की राज्यसभा सीट पर चुनाव टाल दिया था और कहा था कि परिस्थितियों में सुधार के बाद इस बारे में फैसला करेगी। वहीं देश के 13 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार मतदान हुआ। बंगाल की चार विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले गए।