कर्ज के बोझ से दबे व्यवसायी ने की अत्महत्या
दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थानांतर्गत चम्पाहाटी इलाके में कर्ज से बोझ से दबे एक व्यवसायी ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। मृतक सुभाष पैलान था।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:05 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थानांतर्गत चम्पाहाटी इलाके में कर्ज से बोझ से दबे एक व्यवसायी ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। मृतक सुभाष पैलान था।
बताया जा रहा है कि बाजार से ढाई लाख रुपया ब्याज पर कर्ज देकर सुभाष ने मार्बल का व्यवसाय शुरु किया था। अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा सुभाष को ब्याज के रुप में महाजन को दे देना पड़ता था। इस कारण वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो गये थे।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुभाष लापता हो गये थे। गुरुवार रात सुभाष के परिवार के लोग घुमने निकले थे।
इसी दौरान मकान के खिड़की के एक ग्रिल में फंदा लगाकर सुभाष उससे लटक गये और अपनी जान दे दी। परिवार के लोग जब वापस लौटे तो फंदे से लटक रहे सुभाष को वे फन्दे से उतारकर तत्काल बारुईपुर महकमा अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें