विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF का कड़ा सुरक्षा घेरा देख जीरो प्वाइंट से भागे बांग्लादेशी

Published: Sat, 06 Jun 2026 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:32 PM (IST)

कूचबिहार सीमा पर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक जीरो प्वाइंट से गायब हो गए हैं। बीएसएफ ...और पढ़ें

अपने सीमा क्षेत्र में खड़े भारतीय नागरिक। जागरण

अपने सीमा क्षेत्र में खड़े भारतीय नागरिक। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चेंगड़ाबांधा। शुक्रवार को बंगाल में कूचबिहार जिले के अधीन सीमा पर बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर जो तनाव का माहौल बना था,वह शनिवार सुबह को खत्म हो गया। जीरो प्वाइंट पर जमा बांग्लादेशी नागरिक गायब हो गए है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की सख्त निगरानी और कड़ी मुस्तैदी के कारण बांग्लादेशियों के भारत में घुसने का प्रयास असफल रहा। सीमा क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है। हांलाकि अभी भी सीमा क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पूरे सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के 134 नंबर पानीशाला के समीप महानदी बीओपी क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह स्थानीय किसान खेतों में काम करने गए तो जीरो प्वाइंट पर करीब 10 बांग्लादेशी नागरिकों को बैठे देखा। इनमें पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल थे।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि बीजीबी (बांग्लादेश बार्डर गार्ड) की मदद से ये लोग भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। खबर मिलते ही बीएसएफ की 98वीं बटालियन के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और सीमा पर कड़ा सुरक्षा घेरा बना लिया।

परिणामस्वरूप कोई भी व्यक्ति भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर सका। हांलाकि इस दौरान सीमा क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बन गया और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश तथा चिंता फैल गई।

शुक्रवार रात तक चलती रही अटकलें

शुक्रवार शाम को मेखलीगंज के विधायक दधिराम राय घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है और सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

किसी भी प्रकार के अवैध घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार रात तक इन बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें चलती रहीं, लेकिन शनिवार सुबह स्थिति पूरी तरह बदल गई। स्थानीय निवासी बिप्लव राय पाखाधरा ने बताया कि सुबह जीरो प्वाइंट पर कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

बीएसएफ के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीमा पर निरंतर गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, बीएसएफ ने रोकी बांग्लादेशियों की घुसपैठ; BGB भड़का