मंगलवार को सिलीगुड़ी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे रैली की कमान
भाजपा मंगलवार को सिलीगुड़ी में 'गणतंत्र बचाओ' नारे के साथ एक बड़ी रैली आयोजित करेगी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। य
-1793628588931_m.webp)
अधिकारियों ने लिया सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा
HighLights
भाजपा की 'गणतंत्र बचाओ' रैली सिलीगुड़ी में।
शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार रैली में शामिल।
मतदाता सूची पारदर्शिता और लोकतंत्र रक्षा की मांग।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । गणतंत्र बचाओ के नारे के साथ भाजपा मंगलवार को सिलीगुड़ी में सियासी ताकत दिखाएगी। पार्टी की प्रस्तावित मेगा रैली में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
रैली के जरिये भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राजनीतिक अराजकता पर रोक और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की मांग बुलंद करेगी। इसे उत्तर बंगाल में भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
मंगलवार को करीब दो बजे शहर के कालेज पाड़ा स्थित बाघाजतीन पार्क से रैली निकलेगी, जो हिलकार्ट रोड से होते हुए महात्मा गांधी चौक यानी एयरव्यू मोड़ पर पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए यहां एक मंच भी तैयार रैली में एसआइआर और मतदाता सूची में पारदर्शिता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
रैली में पार्टी स्तरीय इंतजाम के लिए भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल ने अस्पताल से छुट्टी लेकर कार्य में जुट गए। सीने में अचानक दर्द की शिकायत से वे बीते रविवार की रात ही अस्पताल में भर्ती हुए थे।
उन्होंने रैली में आम लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भागीदारी का दावा किया। 'मजबूत भारत, सुंदर बंगाल' के संकल्प के साथ लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की गई है।
उत्तरकन्या में बैठक के बाद रैली में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। इसके बाद उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक करेंगे। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और भाजपा के वरिष्ठ नेता माखन सरकार के आवास पर भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद रैली में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एडीजी और पुलिस कमिश्नर ने लिया जाएजा
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। सोमवार को राज्य पुलिस के एडीजी (सुरक्षा) मनोज वर्मा और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में रैली के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के साथ यातायात सामान्य रखने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके लिए रैली के दौरान आवश्यकतानुसार कई मार्गों पर डायवर्जन भी लगाया जा सकता है। बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरकन्या और शहर को तीन अक्टूबर को नो ड्रोन जोन का दिशा-निर्देश जारी किया है।
इसके बाद एडीजी और पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारियों ने बाघाजतीन पार्क समेत रैली के प्रस्तावित मार्ग और भीड़ जुटने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा की मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मदीनजर हर संभावित स्थानों पर पुख्ता व्यवस्था किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।