Move to Jagran APP

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा- अर्जुन सिंह

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सांसद अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल की ममता सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना रही है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 03:30 PM (IST)
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा- अर्जुन सिंह
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा- अर्जुन सिंह

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सांसद अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल की ममता सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

loksabha election banner

थोड़े दिने पहले भाजपा नेता की हुई थी गिरफ्तारी

उन्होंने कहा कि गत दिनों  बैरकपुर कमिश्नर  इलाके में भाजपा के  नेता गुड्डू जायसवाल को  पुलिस ने  गिरफ्तार किया है, जबकि  किस जुर्म में उन्हें  गिरफ्तार किया गया है यह पुलिस बताने के लिए राजी नहीं है। प्रत्येक दिन किसी ने किसी भाजपा नेता के खिलाफ एफआइआर दायर किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का शायद ही कोई नेता है, जिसके खिलाफ एफआइआर दायर नहीं है।

अर्जुन सिंह ने ममता सरकार पर किया हमला

राज्य में बुआ- भतीजा की सरकार चल रही है और आम जनता मर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमेन मित्रा ने भी ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार प्रति हिंसा की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के मेटियाबुर्ज में गत दिनों एक संघर्ष की घटना में कांग्रेस के नेता मोहम्मद मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कानूनी मामलों में फंसाने की बना रही रणनीती

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की रणनीति रही है कि वे नेताओं को कानूनी मामलों में फंसा दे। उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर दे और झूठे मामले में फंसा दे, ताकि उन्हें परेशान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने के हजारों उदाहरण हैं। यदि कोई मामला सामने नहीं आता है, तो उसे गांजा केस में फंसा दिया जाता है।अदालती मामले में फंसा कर उनके राजनीतिक क्रियाकलाप में बाधा दी जाती है।

बता दें कोरोना इस वक्त पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.