विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 अक्टूबर को पूरे बंगाल में 'सेवा ज्योति यात्रा' निकालेगी भाजपा

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:39 PM (IST)

भाजपा 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे बंगाल में 'सेवा ज्योति यात्रा' निकालेगी। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन करेगी

  2. प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे

  3. बंगाल के सभी 23 जिलों में मशाल पदयात्रा निकलेगी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा सात अक्टूबर को देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकालेगी। बंगाल में भी सभी 23 प्रशासनिक जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला मुख्यालयों पर जायंट स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण का प्रसारण किया जाएगा।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मशाल लेकर पदयात्रा निकालेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ सात अक्टूबर को समाप्त होगा।

इसी दिन देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जाएगी। शमिक ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 वर्ष तक लगातार सरकार के प्रमुख के पद पर बने रहना एक उल्लेखनीय अवधि है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है।

शमिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आम लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दें।

नरेन्द्र मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह करीब 13 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2014 में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।

इसके बाद उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। इस तरह सात अक्टूबर को सरकार के प्रमुख के रूप में उनके लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।