भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश कमेटी घोषित, 33 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपनी अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। इसमें कुल 33 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य (File Photo)
HighLights
भाजपा एससी मोर्चा की नई प्रदेश कमेटी घोषित की गई।
कुल 33 पदाधिकारियों को विभिन्न पद सौंपे गए हैं।
चंदना बाउरी समेत 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा ने अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की सहमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें कुल 33 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, चार महासचिव और 10 सचिव नियुक्त किए गए हैं। विश्वनाथ दोलाई, बिजन मंडल, शंभु चौधरी, हरोशित विश्वास, असीत बरन मंडल, बिप्लब कुमार विश्वास, गौतम पुरकायत, अंकन सरकार, चंदना बाउरी, अर्घ्य राय प्रधान और कृष्णकांत साहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इनमें चंदना बाउरी बांकुड़ा से विधायक हैं। कृष्णकांत साहा, संजीव सरकार, मदन रुइदास और सोमा सिंघा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल सरकार, कंकन गुंरी, सोनाली बर्मन, शंकर मंडल, विजय कृष्ण विश्वास, अपूर्व लाल मजूमदार, लिंगकान विश्वास, रूपा विश्वास, कविता नस्कर और सुशांत विश्वास को सचिव बनाया गया है।
समीर कांति सिकदर को कोषाध्यक्ष और सुप्रिया साहा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सहेली ठाकुर कीर्तानिया को कार्यालय सचिव तथा सुदीप्ता दास को संयुक्त कार्यालय सचिव बनाया गया है।