महुआ मैत्र को भाजपा का जवाब- नक्सली छत्रधर को सुरक्षा तो फिर अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्ति क्यों
महुआ मैत्र को भाजपा का जवाबनक्सली छत्रधर को सुरक्षातो फिर अभिनेत्री पर आपत्ति क्यों बाबुल सुप्रीयो ने कहा बुआ के राज में भतीजे को इतनी सुरक्षा क्यों?
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने को लेकर तृणमूल सांसद महुआ मैत्र ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद अब भाजपा ने तृणमूल ने पलटवार करते हुए पूछा कि जब नक्सली छत्रधर महतो को सुरक्षा मिल सकती है तो फिर एक अभिनेत्री को क्यों नहीं?
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कंगान के दफ्तर को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने पर महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार की तुलना तालिबानी सरकार की। साथ ही कहा कि इस प्रकार कुचलने से विरोध और बढ़ेगा। डेमोक्रेसी में विरोध को कुचला नहीं जाता। महाराष्ट्र सरकार का रिया के समर्थन में खड़ा होना और कंगना के विरोध में सरकार का अवैधानिक कार्य करना है। इससे मुख्यमंत्री और सरकार के चरित्र का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीएमसी ने घर तोड़ा है, उससे यह साबित हो गया कि वहां संविधान की रक्षा करने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा महुया मैत्र द्वारा कंगना को केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा दिए जाने पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि तृणमूल की एक महिला सांसद ने एक महिला को सुरक्षा देने का विरोध किया। क्या पश्चिम बंगाल में छत्रधर महतो जैसे नक्सलवादी, जो कई हत्या के आरोपी रहे हैं। उन्हें सुरक्षा दी है। क्या यह सही है?
विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में ऐसे गुंडों समेत कई तृणमूल नेताओं पर हत्या जैसी संगीन आरोप है, इसके बावजूद बंगाल सरकार उन्हें सुरक्षा दे रखी है। क्या सांसद का उनके तरफ ध्यान नहीं जाता है। महिला होने के कारण महिला को सुरक्षा दी है। उस पर आपत्ति करना बहुत ही शर्म की बात है।
वहीं केंद्रीय मंत्री व सांसद बाबुल सुप्रियो ने निशाना साधा कि सांसद अभिषेक बनर्जी को अपने बुआ (ममता बनर्जी) के राज में क्या भय है जो आगे पीछे चारों ओर इतनी बड़ी सुरक्षा में चलते हैं। इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
यह भी देखें: BMC की करवाई पर कंगना का Tweet कहा, मेरी मुंबई 'PoK' बन गई है