विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 प्रत्याशियों के नाम, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को मिला टिकट

Published: Thu, 19 Mar 2026 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:47 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की।

  2. सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को उम्मीदवार बनाया।

  3. एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल को टिकट मिला।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए और 111 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। दूसरी सूची में पार्टी के कुछ पूर्व सांसदों के भी नाम हैं, जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही तृणमूल कांग्रेस से आने वाले कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई व पूर्व तृणमूल सांसद दिव्येंदु अधिकारी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। दिव्येंदु को अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर की एगरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सात बार के पूर्व विधायक तापस राय को पार्टी ने कोलकाता की मानिकतल्ला सीट से उतारा है। भाजपा ने राय को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उत्तर कोलकाता सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

बैरकपुर से अर्जुन सिंह को टिकट

भाजपा ने बैरकपुर से पार्टी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा से जबकि महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व कूचबिहार के पूर्व सांसद निशिथ प्रमाणिक को भी पार्टी ने माथाभंगा सीट से उतारा है।

पार्टी ने संदेशखाली आंदोलन की चेहरा रहीं रेखा पात्रा को लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी उतारा है और उन्हें उत्तर 24 परगना जिले की हिंगलगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी रेखा पात्रा को बशीरहाट सीट से उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी सूची में 19 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

दूसरी सूची में भाजपा ने 19 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वकील प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा था, उन्हें पार्टी ने कोलकाता की एंटाली सीट से उम्मीदवार बनाया है। उत्तर 24 परगना की जगदल सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ.राजेश कुमार को उतारा है।

कांग्रेस छोड़कर आने वाले वरिष्ठ वकील व ममता के खिलाफ आक्रामक रहने वाले कौस्तव बागची को पार्टी ने बैरकपुर से उतारा है। एक सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी का बदलाव भी किया है। बांकुड़ा जिले की विष्णुपुर सुरक्षित सीट से पहले घोषित प्रत्याशी की जगह अब विश्वजीत खान को उतारा गया है।

अब तक 255 उम्मीदवारों के नाम का एलान

बताते चलें कि इससे पहले भाजपा ने बंगाल में चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन बीते सोमवार को 144 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसको लेकर भाजपा बंगाल में अबतक 255 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होना है।

आरजी कर पीड़िता की मां ने भी जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

इस बीच, आरजी कर पीड़िता की मां ने गुरुवार को दावा किया कि बेटी के लिए न्याय व बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि दूसरी सूची में भाजपा ने पानीहाटी सीट से फिलहाल उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

बताते चलें कि बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने के बाद पार्टी ने दूसरी सूची जारी की है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 - उम्मीदवारों की सूची

क्र. विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
1 1 मेक्लिगंज (अजा) / Mekliganj (SC) श्री दधिराम रॉय
2 2 माथाभांगा (अजा) / Mathabhanga (SC) श्री निशीथ प्रामाणिक
3 14 मदारीहाट (अजजा) / Madarihat (ST) श्री लक्ष्मण लिम्बु
4 15 धुपगुड़ी (अजा) / Dhupguri (SC) श्री नरेश चंद्र रॉय
5 16 मयनागुड़ी (अजा) / Maynaguri (SC) श्री कौशिक रॉय
6 17 जलपाईगुड़ी (अजा) / Jalpaiguri (SC) श्री अनंत देब अधिकारी
7 20 मल (अजजा) / Mal (ST) श्री सुकरा मुंडा
8 22 कलिम्पोंग / Kalimpong श्री भरत छेत्री
9 23 दार्जिलिंग / Darjeeling श्री नोमन राय
10 24 कर्सियांग / Kurseong श्री सोनम लामा
11 28 चोपड़ा / Chopra श्री शंकर अधिकारी
12 36 इटाहार / Itahar श्रीमती सबिता बर्मन
13 46 हरिश्चंद्रपुर / Harishchandrapur श्री रतन दास
14 54 वैष्णवनगर / Baishnabnagar श्री राजू कर्माकर
15 55 फक्का / Farakka श्री सुनील चौधरी
16 56 समसेरगंज / Samserganj श्री षष्ठी चरण घोष
17 58 जांगीपुर / Jangipur एड. चित्तो मुखर्जी
18 60 सागरदिघी / Sagardighi श्री तापस चक्रवर्ती
19 63 रानीनगर / Raninagar श्री राणा प्रताप सिंह रॉय
20 65 नबग्राम (अजा) / Nabagram (SC) श्री दिलीप साहा
21 66 खरग्राम (अजा) / Khargram (SC) श्रीमती मिताली मल
22 67 बरवान (अजा) / Burwan (SC) श्री सुखेन कुमार बागदी
23 68 कांदी / Kandi श्रीमती गार्गी दास घोष
24 69 भरतपुर / Bharatpur श्रीमती अनामिका घोष
25 78 तेहट्टा / Tehatta श्री सुब्रत कबिराज
26 81 नकाशीपाड़ा / Nakashipara श्री शांतनु डे
27 82 चापड़ा / Chapra श्री सैकत सरकार
28 84 नबद्वीप / Nabadwip श्री श्रुति शेखर गोस्वामी
29 85 कृष्णनगर दक्षिण / Krishnanagar Dakshin श्री साधन घोष
30 88 कृष्णगंज (अजा) / Krishnaganj (SC) श्री सुकांता बिस्वास
31 90 रानाघाट दक्षिण (अजा) / Ranaghat Dakshin (SC) डॉ. असीम कुमार बिस्वास
32 95 बनगांव उत्तर (अजा) / Bongaon Uttar (SC) श्री अशोक कीर्तनिया
33 96 बनगांव दक्षिण (अजा) / Bongaon Dakshin (SC) श्री स्वपन मजूमदार
34 97 गैघाटा (अजा) / Gaighata (SC) श्री सुब्रत ठाकुर
35 98 स्वरूपनगर (अजा) / Swarupnagar (SC) श्री तारक साहा
36 100 हाबरा / Habra श्री देबदास मंडल
37 101 अशोकनगर / Ashoknagar डॉ. सूमोय हीरा
38 103 बीजपुर / Bijpur श्री सुदीप्ता दास
39 106 जगतदल / Jagatdal डॉ. राजेश कुमार, आईपीएस
40 107 नोआपड़ा / Noapara श्री अर्जुन सिंह
41 108 बैरकपुर / Barrackpur श्री कौस्तव बागची
42 109 खरदा / Khardaha डॉ. कल्याण चक्रवर्ती
43 112 कमारहाटी / Kamarhati श्री अरूप चौधरी
44 114 दम दम / Dum dum एड. अरिजीत बख्शी
45 115 राजारहाट न्यू टाउन / Rajarhat New Town श्री पीयूष कनोडिया
46 116 बिधाननगर / Bidhannagar डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय
47 117 राजारहाट गोपालपुर / Rajarhat Gopalpur श्री तरुण ज्योति तिवारी
48 119 बारासात / Barasat श्री शंकर चटर्जी
49 121 हरोआ / Haroa श्री भास्कर मंडल
50 122 मीनाखान (अजा) / Minakhan (SC) श्री रुद्रेंद्र पात्रा
51 123 संदेशखाली (अजजा) / Sandeshkhali (ST) श्री सनत सरदार
52 124 बशीरहाट दक्षिण / Basirhat Dakshin डॉ. सूरज (शौर्य) बनर्जी
53 126 हिंगलगंज (अजा) / Hingalganj (SC) श्रीमती रेखा पात्रा
54 127 गोसाबा (अजा) / Gosaba (SC) श्री बिकर्णो नस्कर
55 132 सागर / Sagar श्री सुमन्त मंडल
56 133 कुल्पी / Kulpi श्री अबनि नस्कर
57 135 मंदिरबाजार (अजा) / Mandirbazar (SC) श्रीमती मल्लिका पाइक
58 136 जयनगर (अजा) / Jaynagar (SC) श्री आलोक हल्दर
59 137 बारुईपुर पूर्व (अजा) / Baruipur Purba (SC) श्रीमती टुम्पा सरदार
60 138 कैनिंग पश्चिम (अजा) / Canning Paschim (SC) श्री प्रशांत बायेन
61 140 बारुईपुर पश्चिम / Baruipur Paschim श्री बिस्वजीत पॉल
62 142 मगराहाट पश्चिम / Magrahat Paschim श्री गौर सुंदर घोष
63 145 सतगाछिया / Satgachhia श्री अग्निश्वर नस्कर
64 147 सोनारपुर दक्षिण / Sonarpur Dakshin श्रीमती रूपा गांगुली
65 148 भांगड़ / Bhangar श्री जयंता गायेन
66 149 कस्बा / Kasba श्री संदीप बनर्जी
67 150 जादवपुर / Jadavpur श्रीमती सरबोरी मुखर्जी
68 152 टॉलीगंज / Tollygang श्रीमती पापिया (डे) अधिकारी
69 153 बेहाला पूर्व / Behala Purba श्री सुनील महाराज
70 154 बेहाला पश्चिम / Behala Paschim डॉ. इंद्रनील खान
71 155 महेशतला / Maheshtala श्री तमनाथ भौमिक
72 161 बालीगंज / Ballyganj डॉ. शतरूपा
73 163 एन्टली / Entally श्रीमती प्रियंका टिबरेवाल
74 164 बेलेघाटा / Beleghata डॉ. पार्थ चौधरी
75 165 जोरासांको / Jorasanko श्री विजय ओझा
76 166 श्यामपुकुर / Shyampukur श्रीमती पूर्णिमा चक्रवर्ती
77 167 मानिकतला / Maniktala श्री तापस रॉय
78 168 काशीपुर-बेलगाछिया / Kashipur-Belgachhia श्री रितेश तिवारी
79 169 बाली / Bally श्री संजय सिंह
80 174 संकरैल (अजा) / Sankrail (SC) श्रीमती बरनाली ढाली
81 177 उलुबेरिया उत्तर (अजा) / Uluberia Uttar (SC) श्री चिरन बेरा
82 179 श्यामपुर / Shyampur डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय
83 180 बागनान / Bagnan श्री प्रेमांग्शु राणा
84 182 उदयनारायणपुर / Udaynarayanpur श्री प्रभाकर पंडित
85 183 जगतबल्लवपुर / Jagatballavpur श्री अनुपम घोष
86 186 श्रीरामपुर / Sreerampur श्री भास्कर भट्टाचार्य
87 187 चांपदानी / Champdani श्री दिलीप सिंह
88 191 बालागढ़ (अजा) / Balagarh (SC) श्रीमती सुमना सरकार
89 192 पांडुआ / Pandua श्री तुषार कुमार मजूमदार
90 194 चंडीतला / Chanditala श्री देबाशीष मुखर्जी
91 195 जांगिपाड़ा / Jangipara श्री प्रसेनजीत बाग
92 197 धानेखाली (अजा) / Dhanekhali (SC) श्रीमती बर्णाली दास
93 207 नंदकुमार / Nandakumar श्री निर्मल खानरा
94 214 भगवानपुर / Bhagabanpur श्री शांतनु प्रामाणिक
95 215 खेजुरी (अजा) / Khejuri (SC) श्री सुब्रत पाइक
96 218 एग्रा / Egra श्री दिव्येंदु अधिकारी
97 227 पिंगला / Pingla श्रीमती स्वागता मन्ना
98 240 बाधमुंडी / Baghmundi श्री रविदास महतो
99 242 पुरुलिया / Purulia श्री सुदीप कुमार मुखर्जी
100 252 बांकुड़ा / Bankura श्री नीलाद्रि शेखर दाना
101 255 बिष्णुपुर / Bishnupur श्रीमती शुक्ला चटर्जी
102 259 खंडघोष (अजा) / Khandaghosh (SC) श्री गौतम धारा
103 260 बर्धमान दक्षिण / Bardhaman Dakshin श्रीमती मौमिता बिस्वास मिश्रा
104 264 कालना (अजा) / Kalna (SC) श्री सिद्धार्थ मजूमदार
105 269 पूर्वस्थली उत्तर / Purbasthali Uttar श्री गोपाल चट्टोपाध्याय
106 272 मंगलकोट / Mangalkot श्री शिशिर घोष
107 274 गलसी (अजा) / Galsi (SC) श्री राजू पात्रा
108 278 रानीगंज / Raniganj एड. पार्थो घोष
109 288 लाभपुर / Labpur श्री देबाशीष ओझा
110 291 रामपुरहाट / Rampurhat श्री ध्रुब साहा
111 294 मुरारई / Murarai श्रीमती रिंकी घोष
प्रथम सूची में बदलाव
1 146 बिष्णुपुर (SC) / Bishnupur (SC) श्री विश्वजीत खान
भाजपा समर्थित प्रत्याशी
1 241 जॉयपुर / Joypur श्री बिस्वजीत महतो

यह भी पढ़ें- बंगाल का रण: क्या है भाजपा की 'Two Way' रणनीति? ममता ने चला 'सोशल इंजीनियरिंग' का दांव