बंगाल के डेबरा में BJP विधायक शुभाशीष ओम पर हमला, मेले के नियंत्रण को लेकर विवाद
बंगाल के डेबरा में भाजपा विधायक शुभाशीष ओम पर पार्टी की बैठक के दौरान हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए।

बंगाल के डेबरा विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
HighLights
भाजपा विधायक शुभाशीष ओम पर डेबरा में हमला।
पार्टी बैठक के दौरान मेले के नियंत्रण पर विवाद।
विधायक घायल, अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में मंगलवार को भाजपा की गुटबाजी हिंसक हो गई। बाली चौक इलाके में पार्टी की बैठक के दौरान डेबरा के विधायक शुभाशीष ओम पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
यह घटना पार्टी की एक बैठक के दौरान हुई, जिसमें फॉर्म वितरण पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच इलाके में प्रस्तावित मेले के आयोजन और उसके नियंत्रण को लेकर विवाद शुरू हो गया। भाजपा के घाटाल सांगठनिक जिला के जिला कार्यकारिणी सदस्य सोमेन मिश्रा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उनके अनुसार, विधायक चाहते थे कि बाली चौक के सभी स्थानीय लोग मेले के आयोजन में शामिल हों, ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सामुदायिक भागीदारी वाली रहे।
आरोप है कि कुछ लोग मेले पर अपना नियंत्रण कायम कर आर्थिक वसूली करना चाहते थे। इसी मुद्दे पर विरोध करने के दौरान विधायक पर हमला किया गया। ये आरोप पार्टी नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल के युवा ने बनाया 60 सेकेंड में रक्तस्राव रोकने वाला पाउडर, सिंगापुर में जीता अंतरराष्ट्रीय खिताब