विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में BJP ने शुरू किया 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान', 6 करोड़ मास्क बांटने का लक्ष्य

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 21 Apr 2021 08:58 AM (IST)

My Booth Corona free Campaign बंगाल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा ने मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान शुरू ...और पढ़ें

बंगाल में भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान'
बंगाल में भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान'

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में मंगलवार को मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान (My Booth Corona free Campaign) शुरू किया। इस अभियान के तहत प्रदेश भाजपा ने राज्य में जरूरतमंद लोगों के बीच छह करोड़ मास्क बांटने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा पार्टी सैनिटाइजर भी बांटेगी। प्रदेश भाजपा ने एक दिन पहले ही यह अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। 

 प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पहले दिन कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को मास्क प्रदान किया। साथ ही कुछ लोगों को सैनिटाइजर भी प्रदान किया। इस अभियान के दौरान कोरोना को लेकर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी करेंगे।

 बता दें कि राज्य में अभी तीन चरणों का चुनाव बाकी है। उससे पहले पार्टी ने यह बड़ा कदम उठाया है। हालांकि प्रदेश भाजपा का कहना है कि इस अभियान का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि पार्टी हर संकट के समय लोगों की मदद करती रही है। उसी का यह हिस्सा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कोरोना संकट के दौरान पार्टी ने बड़े स्तर पर बंगाल में लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।