विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा ने उतारे उम्मीदवार, नंदीग्राम से शुभेंदु के दिवंगत पीए की मां को टिकट

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:48 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

नंदीग्राम से भाजपा ने सीएम शुभेंदु के दिवंगत पीए की मां को बनाया उम्मीदवार।

नंदीग्राम से भाजपा ने सीएम शुभेंदु के दिवंगत पीए की मां को बनाया उम्मीदवार।

HighLights

  1. भाजपा ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए।

  2. नंदीग्राम से हासीरानी रथ, रेजीनगर से शाखारव सरकार उम्मीदवार।

  3. शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हासीरानी रथ आज नामांकन करेंगी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पूर्व मेदिनीपुर जिले की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है।

इधर, हासीरानी रथ समर्थकों के साथ विशाल जुलूस निकालकर मंगलवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। नामांकन के बहाने भाजपा नंदीग्राम में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।

चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की गई थी हत्या

बताते चलें कि बंगाल में मई में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु के नौ मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से दो दिन पहले उनके निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दशकों से सक्रिय राजनीति में चंद्रनाथ रथ की मां 

रथ की मां 1998 से सक्रिय राजनीति में हैं। वह दो बार पंचायत सदस्य और तीन बार पंचायत समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के चलते वहां उपचुनाव हो रहा है। बंगाल में कुछ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि दोनों में वह एक सीट से ही विधायक रह सकते हैं।

हाईवोल्टेज हुआ उपचुनाव

नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के अलावा वाममोर्चा और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से हासीरानी रथ को मैदान में उतारे जाने के बाद नंदीग्राम का उपचुनाव और अधिक हाईवोल्टेज हो गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल: नंदीग्राम-रेजिनगर में ऋतब्रत बनर्जी गुट ने भी उतारे प्रत्याशी, TMC के दोनों गुटों में सिंबल को लेकर खींचतान