विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने विस उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर कसा ये तंज

By Vijay KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 10:22 PM (IST)

बाबुल सुप्रियों ने ट्वीट कर शानदार जीत के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को बधाई दी और निशाना साधते हुए कहा पार्टी को वही मिला वह जिसके लायक थी। अयोग्य नेताओं से भरी जनता विरोधी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाती है।

मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने से क्षुब्ध होकर बाबुल सुप्रियो ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने से क्षुब्ध होकर बाबुल सुप्रियो ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : हाल में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में भाजपा की करारी हार पर तंज कसते हुए कहा कि भगवा पार्टी को वही मिला, वह जिसके लायक थी। बाबुल ने ट्वीट कर शानदार जीत के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को बधाई दी और फिर अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा-'अब हम देखेंगे कि अयोग्य नेताओं से भरी जनता विरोधी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाती है। उसमें पार्टी से जमीनी स्तर पर जुड़े विश्वसनीय लोगों की पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग शामिल हैं।

कई प्रदेश नेताओं से रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने से क्षुब्ध होकर बाबुल सुप्रियो ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने पहले राजनीति से ही संन्यास लेने का एलान कर दिया था लेकिन बाद में सबको चौंकाते हुए तृणमूल में शामिल हो गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा में रहते उनके पार्टी कई प्रदेश नेताओं से रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे, खासकर पूर्व बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ। दिलीप घोष ने हाल में कहा था कि बाबुल कभी भी भाजपाई नहीं बन पाए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।