विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: सोमवार को जारी होगी पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट

Published: Sun, 22 Mar 2026 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:17 PM (IST)

बंगाल में सोमवार शाम एसआईआर की पहली पूरक सूची जारी होगी, जिसके लिए राज्य प्रशासन बेहद सतर्क है। सुरक्षा के ...और पढ़ें

कल जारी होगी पहली पूरक सूची 10 लाख लोगों के नाम कटने के आसार (फाइल फोटो)

कल जारी होगी पहली पूरक सूची 10 लाख लोगों के नाम कटने के आसार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची आज जारी होगी।

  2. सूची से लगभग 10 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

  3. चुनाव आयोग ने बंगाल में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में एसआईआर की पहली पूरक सूची सोमवार शाम जारी होगी। इसे लेकर राज्य प्रशासन बेहद सतर्क है। राज्यभर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है।

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 60 लाख विचाराधीन मामलों में से गत शुक्रवार तक 27 लाख 30 हजार मामलों का निपटारा हुआ था। उन्हीं को लेकर पहली पूरक सूची जारी की जाएगी।

कटे 10 लाख लोगों के नाम

सूत्रों की मानें तो इनमें से 10 लाख लोगों के नाम काटे जा चुके हैं। सूची शाम छह बजे के बाद जारी होगी। जिला चुनाव अधिकारियों के पास से उनकी हार्ड कापी संबधित बूथों में भिजवाकर टांग दी जाएगी।

इसके अलावा चुनाव आयोग व बंगाल के सीईओ कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची देखी जा सकेगी। सूची में दो श्रेणियां होंगी। पहली, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं और दूसरी, जिनके नाम काटे गए हैं।

चुनाव आयोग ने बंगाल में निगरानी बढ़ाई

चुनाव आयोग बंगाल पर पैनी नजर रख रहा है। आयोग के निर्देश पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार से राज्यभर के थानों का दौरा शुरू कर दिया है और थाना प्रभारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बीच सीईओ कार्यालय सूत्रों से खबर है कि 31 मार्च तक केंद्रीय बलों की और 300 कंपनियां बंगाल पहुंच जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बंगाल में डेमोग्राफिक बदलाव बना बड़ा फैक्टर, घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव ने बढ़ाई चिंता