चुनाव आयोग की कार्रवाई, बिधाननगर पुलिस कमिश्नर मुरलीधर हटाए गए; त्रिपुरारी अथर्व संभालेंगे कमान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर को पद से हटा दिया है। ...और पढ़ें
-1776446020854_m.webp)
निर्वाचन आयोग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने राज्य पुलिस प्रशासन में एक और बड़ा फेरबदल करते हुए बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर को पद से हटा दिया है। आयोग के ताजा आदेश के अनुसार, अब उनकी जगह त्रिपुरारी अथर्व बिधाननगर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।
उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि मुरलीधर को इसी साल चार फरवरी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही आयोग ने उनकी भूमिका पर कैंची चला दी है।
इससे पहले भी मुरलीधर के स्थानांतरण को लेकर काफी संशय बना हुआ था। पूर्व में आयोग ने उन्हें तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भेजने का निर्णय लिया था, जिस पर बाद में रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अन्य 13 आइपीएस अधिकारियों के मामले में आयोग ने अपना रुख सख्त रखा और उन्हें केरलम तथा तमिलनाडु में चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया।
मुरलीधर की नियुक्ति उस समय हुई थी जब युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई अव्यवस्था के बाद तत्कालीन कमिश्नर मुकेश को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्थानांतरित कर दिया गया था। इस प्रशासनिक फेरबदल ने राज्य में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है।
