Move to Jagran APP

प. बंगाल के 525 स्थानों पर भाजयुमो का सदस्यता अभियान, एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल में सांगठनिक मजबूती के लिए नए लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 12:27 PM (IST)
प. बंगाल के 525 स्थानों पर भाजयुमो का सदस्यता अभियान, एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
प. बंगाल के 525 स्थानों पर भाजयुमो का सदस्यता अभियान, एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल में सांगठनिक मजबूती के लिए नए लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत आज मंगलवार को राज्य भर में 525 स्थानों पर शिविर लगाकर सदस्य बनाए जा रहे हैं। मुख्यत: कॉलेज, विश्वविद्यालयों एवं आइटीआइ के आसपास भाजयुमो के सदस्यता कैंप लगाए गए हैं।

loksabha election banner

कोलकाता महानगर के विद्यासागर कालेज, डरेजियो मेमोरियल कालेज, दमदम मोतीझील कालेज, एपीजे अब्दुल कलाम कालेज, होमियोपैथी कालेज, मृणालिनी दत्ता कालेज, आचार्य प्रफु्लचन्द्र कालेज, पानीहाती महाविद्यालय, भैरव गांगुली कालेज, ब्रम्हानंद केशव चन्द्र कालेज, गुरुनायक इंस्टिच्यु ट आफ टेक्नॉलाजी के समीप यह अभियान चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का सदस्यता अभियान देशभर में चल रहा है। इसके तहत पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मोर्चा की तरफ से भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 

एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सभी शाखा संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश भाजपा में सदस्यता फॉर्म की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं तक फॉर्म नहीं पहुंच रहा है। प्रति कार्यकर्ता एक सौ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर भाजपा मैदान में उतरी है, ताकि वह दो करोड़ नये सदस्य बंगाल में बना सके। 

इस सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाने की मुहिम के तहत प्रदेश युवा मोर्चा एक दिन में 70 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। मंगलावर को राज्य के 800 स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मॉल और बाजार जैसे केंद्रों पर भाजयुमो के कार्यकर्ता कैंप बना कर नये सदस्य बनाने का काम करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.