विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में गजब घोटाला, 39 महीने तक युवक के खाते में आए विधवा पेंशन के पैसे

Published: Mon, 27 Jul 2026 06:13 PM (IST)

बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक विधवा रेहेना बीबी की 39 महीने की पेंशन जहांगीर आलम के खाते में जमा होती रही, जिससे करीब 40 हजार रुपये का गबन हुआ।

(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला इलाके में विधवा पेंशन के गबन का मामला सामने आया है।

लालगोला ब्लॉक के पंडितपुर बगानपाड़ा की रहने वाली रेहेना बीबी की विधवा पेंशन पिछले 39 माह से उनके बैंक खाते में आने के बजाय उसी इलाके के निवासी जहांगीर आलम के खाते में जमा होती रही।

40 हजार रुपये का गबन 

रेहेना के स्वजनों का दावा है कि अब तक करीब 40 हजार रुपये आलम के खाते में गए हैं। रेहेना मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

पति की मृत्यु के बाद रेहेना के स्वजनों की ओर से उनके लिए विधवा पेंशन का आवेदन किया गया था, लेकिन आवेदन मंजूर होने के बाद एक बार भी उसकी राशि उनके बैंक खाते में नहीं पहुंची।

संबंधित बीडीओ कार्यालय में जाने पर पता चला कि रुपये इलाके के जहांगीर आलम नामक व्यक्ति के खाते में जमा हो रहे हैं।

स्वजनों ने पिछली सरकार के दौरान पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला को पेंशन मुहैया कराए जाने का निर्देश 

बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद उन्होंने नए सिरे से थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रेहेना को पेंशन मुहैया कराए जाने के साथ इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। इसमें संबंधित अधिकारियों की भूमिका होने का भी उन्होंने संदेह जताया है।

मालूम हो कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना में भी काफी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। बहुतों से पुरूष को महिलाओं की इस योजना का लाभ मिलने के मामले सामने आए थे।