विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal Violence: साउथ 24 परगना में दो समूहों के बीच झड़प, 5 लोग घायल, आगजनी और तोड़फोड़; 29 गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Jun 2025 01:32 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दो गुटों में झड़प हुई जिसके बाद 29 लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

साउथ 24 परगना में दो समूहों के बीच झड़प (फाइल फोटो)
साउथ 24 परगना में दो समूहों के बीच झड़प (फाइल फोटो)

पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दो समूहों के बीच झड़प हुई। इस सिलसिले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डायमंड हार्बर पुलिस जिले ने बताया कि रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महेशतला में स्थिति अब कंट्रोल में है, जहां बुधवार को झड़पें हुई थीं। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

पुलिस ने एक्स पर कहा, 'झड़पों के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थिति अब 'पूरी तरह से कंट्रोल में है।

सुरक्षा संहिता की धारा 163 की लागू

पोस्ट में आगे कहा गया कि 'क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है।' दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक दुकान खोलने को लेकर भड़की हिंसा ने तेजी से अपना रूप दिखाया और क्षेत्र को युद्ध के मैदान में बदल दिया।

कोलकाता के पास रवींद्रनगर क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ा क्योंकि दो समूहों के बीच हिंसक झड़प ने व्यापक अशांति का रूप ले लिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और राजनीतिक विवाद  शुरू हुआ।

झड़प में 5 लोग घायल 

पुलिस ने कहा कि झड़पों में पांच लोग घायल हुए हैं। विपक्षी भाजपा ने तनावग्रस्त क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने भगवा पार्टी पर स्थानीय मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: Bengal Violence: भाजपा को समर्थन के कारण व्यक्ति के घर पर किया था हमला, सुप्रीम कोर्ट ने रद की आरोपितों जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।