विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में गोहत्या रोकने के लिए नया कानून लाएगी शुभेंदु सरकार, गोशालाओं को सालाना एक लाख रुपये की सहायता देने का एलान

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:32 PM (IST)

बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। 

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी। (फाइल फोटो)

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी

  2. गोकुल मिशन के तहत गोशालाओं को सालाना एक लाख रुपये की सहायता

  3. बुजुर्ग व बीमार गायों के संरक्षण और देखभाल पर जोर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली नई भाजपा सरकार नया विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी

सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी की। संवाददाताओं से बातचीत में शुभेंदु ने स्पष्ट कहा कि राज्य में गोमाता की हत्या नहीं होने दी जाएगी।

इसके साथ ही बुजुर्ग व बीमार गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए गोशालाओं को सालाना एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने गोकुल मिशन शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके तहत राज्य की गोशालाओं को प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपये दिए जाएंगे, ताकि वे उम्रदराज व बीमार गायों के भोजन, रखरखाव और संरक्षण की व्यवस्था कर सकें।

हालांकि, सहायता पाने वाली गोशालाओं के चयन और राशि वितरण की प्रक्रिया का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसको लेकर जल्द ही एक गाइडलांस आएगा। एसओपी में सब स्पष्ट रहेगा।

बुजुर्ग व बीमार गायों के संरक्षण और देखभाल पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोहत्या रोकने के लिए पहले से कानून मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे ऐसी गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, कानून को और प्रभावी बनाने के लिए नया विधेयक लाने पर विचार किया जा रहा है।

शुभेंदु ने जोर देकर कहा कि राज्य में गौ माता को कटने नहीं देंगे। यहां अब यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने गौ माता पर हाथ उठाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गैरकानूनी काम करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।