विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल SIR: 24 घंटे बीतने से पहले ही तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी, 38 लाख मामलों का हुआ निपटारा

Published: Sat, 28 Mar 2026 11:17 PM (GMT+05:30)

बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तीसरी पूरक सूची 24 घंटे के भीतर जारी हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ...और पढ़ें

बंगाल में तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी।

बंगाल में तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की दूसरी पूरक सूची जारी होने के 24 घंटे बीतते न बीतते शनिवार रात तीसरी पूरक सूची भी जारी कर दी गई।

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है, हालांकि पहली व दूसरी पूरक सूची की तरह इसे लेकर भी अब तक चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण यह पता नहीं चल पाया है कि कितने विचाराधीन मामलों को लेकर यह सूची तैयार की गई है, इनमें कितने लोगों के नाम कटे हैं और इनमें से कितने लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़े हैं।

38 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा

सीईओ कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अब तक 38 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हो चुका है। पहली पूरक सूची गत 23 मार्च को रात 12 बजे की करीब जारी हुई थी। उसके बाद 27 मार्च को दूसरी सूची भी लगभग उसी समय जारी की गई थी, लेकिन तीसरी पूरक सूची रात 10 बजे के कुछ ही देर बाद जारी हुई है।

22 लाख मामलों का निपटारा होना बाकी

आयोग सूत्रों के मुताबिक पहले चरण के मतदान से पहले ही समस्त विचाराधीन मामलों को निपटारा कर लिए जाने की योजना है। बंगाल में पहले चरण का मतदान आगामी 23 अप्रैल को होना है। अभी भी 22 लाख मामलों का निपटारा होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- 'TMC के कुशासन में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना बंगाल', अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार