विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में सातवीं पूरक सूची भी जारी, अब तक 49 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Published: Wed, 01 Apr 2026 11:34 PM (IST)

बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सातवीं पूरक सूची जारी हो गई है। अब तक 49.62 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

बंगाल में SIR की सातवीं पूरक सूची जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

बंगाल में SIR की सातवीं पूरक सूची जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बंगाल में SIR की सातवीं पूरक सूची जारी हुई।

  2. 49.62 लाख से अधिक मामलों का निपटारा हो चुका है।

  3. प्रथम चरण के लिए 256 नामांकन दाखिल किए गए।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सातवीं पूरक सूची बुधवार को जारी हुई। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 49,62,830 विचाराधीन मामलों का निपटारा हो चुका है। 10 लाख से कुछ अधिक मामले बाकी हैं। आगामी सात अप्रैल तक उन्हें भी निपटा लिया जाएगा।

सूत्रों ने आगे बताया कि बंगाल में एसआइआर की प्रक्रिया में कुल मिलाकर 90 लाख लोगों के नाम कटने की संभावना है।

प्रथम चरण में अब तक 256 नामांकन

प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अब तक 256 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। नामांकन की अंतिम तिथि छह अप्रैल है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का बड़ा बयान: बंगाल की 294 सीटों पर मैं ही चेहरा, BJP और कांग्रेस पर बोला हमला