दीवाली से पहले बंगाल पुलिस का एक्शन, सिलीगुड़ी में जुए खेलते 11 लोग हुए गिरफ्तार
दीवाली से पहले सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित निमाई इलाके में पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस ...और पढ़ें

जुए खेलते गिरफ्तार लोगों के साथ पुलिस।
HighLights
सिलीगुड़ी पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी।
माटीगाड़ा से 11 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।
2.45 लाख रुपये नकद और जुए का सामान जब्त।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। दीवाली के मद्देनजर शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय जुए के अड्डों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार तड़के माटीगाड़ा थाना पुलिस और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने माटीगाड़ा के निमाई इलाके में एक जुए के अड्डे पर छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि सभी एक साथ बैठकर ताश के पत्तों के जरिए रुपये की बाजी लगा रहे थे। मौके से पुलिस ने 2 लाख 45 हजार रुपये नकद समेत जुए में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां जब्त की हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरसुंदर राय, उकिल साइबो, प्रवेश छेत्री, संतोष महाली, विजय साइबो, रजत साइबो, आनंद साइबो, भरत साइबो, राजू कुमार गुप्ता, बबिन गुरुंग और राजू साइबो के रूप में हुई है। सभी माटीगाड़ा के निमाई और आसपास के इलाके के निवासी बताए गए हैं।
जब्त हुए कई सामान
पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान बरामद नकदी का इस्तेमाल जुए में दांव लगाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा घटनास्थल से एक हरे रंग का कंबल और जुए में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।
पुलिस आगे की जांच में जुटी
पुलिस ने इस मामले में माटीगाड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी 11 आरोपितों को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।