विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: संदेशखाली में तनाव भड़काने के आरोप में AISF की युवा नेता गिरफ्तार, स्थानीय लोगों की उकसाने पर हुई कार्रवाई

Published: Fri, 01 Mar 2024 05:26 PM (IST)

संदेशखाली में हालिया तनाव के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाली साहा एआइएसएफ की दूसरे नेता हैं। इससे पहले पुलिस ने ...और पढ़ें

भारी विरोध के बाद AISF की युवा नेता जुबी साहा गिरफ्तार (फाइल फोटो)
भारी विरोध के बाद AISF की युवा नेता जुबी साहा गिरफ्तार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) की युवा नेता जुबी साहा को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तनाव भड़काने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में उनकी दोस्त नताशा खान के आवास से गिरफ्तार किया गया।

साहा को किया गया गिरफ्तार

सूत्रों ने कहा कि साहा को संदेशखाली में स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं को भड़काने की शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मध्याह्न भोजन कर्मियों के भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जुबी साहा लगातार आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। गिरफ्तार एआइएसएफ नेता को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया।

महिलाओं के प्रदर्शन के बाद आया उबाल

संदेशखाली में हालिया तनाव के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाली साहा एआइएसएफ की दूसरे नेता हैं। इससे पहले पुलिस ने इसी तरह के आरोप में एआइएसएफ नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार किया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। एआइएसएफ नेतृत्व ने इन गिरफ्तारियों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

यह भी पढ़ें: शाहजहां को हिरासत में लेने को CBI व NIA से चर्चा कर रही ED, केंद्रीय एजेंसी को बंगाल पुलिस से किसी सहयोग की उम्मीद नहीं

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद संदेशखाली में उबाल आ गया था। वे स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। तृणमूल नेताओं पर खेती की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करना और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

यह भी पढ़ें: '... तो देश में दो हजार रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर', ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?